आद्रा नक्षत्र में पोईवां से शुरू हुई धान रोपनी, 25 बिगहा में रोपे गये धान

औरंगाबाद से कपिल कुमार

औरंगाबाद आद्रा नक्षत्र चढ़ते ही धान रोपनी की शुरूआत हो गई। औरंगाबाद जिला मुख्यालय से सटे पोईवां गांव में बुधवार की शाम धान रोपनी के लिए पूजा पाठ पचाठ हुई। अनुग्रह नारायण सिंह की धरती रही पोईवां में कई जिले से सबसे पहले धान की रोपनी की शुरूआत होती है। प्रत्येक वर्ष जिले में सबसे पहले पोईवां निवासी पूर्व मुखिया कौशलेन्द्र प्रताप नारायण सिंह ऊर्फ बड़का बाबु के खेत से रोपनी की शुरूआत होती है। पिछले बार भी 25 जून को धानरोपनी की शुरूआत की गई थी। इस बार भी धानरोपनी के लिए लगभग 25 बिगहा खेत तैयार है। बुधवार को विधिवत पचाठ पूजा पाठ की गई। पूर्व मुखिया ने कहा कि गुरूवार को लगभग 25 बिगहा में एक साथ 100 रोपनी कवरिया के साथ धान रोपनी होगी। रोपनी की तैयारी पिछले एक सप्ताह से चल रही थी। उन्होंने बताया कि नक्षत्र को देखते हुए यहां विधिवत धान रोपनी की जाती है। धान की फसल भी बेहतरीन होती है। सबसे पहले यहां धान रोपनी की चर्चा पूरे जिले में होती है।

Share This News