प्रधान दंडाधिकारी ने नगर थाना प्रभारी से किया शो कौज

शानिवार को किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुशील प्रसाद सिंह ने दर्जन से अधिक मामलों में कांड दैनिकी और अंतिम रिपोर्ट न आने पर नगर थाना प्रभारी से शोकोज किया है। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि नगर थाना कांड संख्या -254/20, 389/20, 246/20, 171/19, 810/22, 182/19, 866/19, 455/23,513/23, 289/23, 172/21, 173/19, 485/21, 313/22, 493/21, 213/22, 385/19, 354/21 और 335/21 में अभी तक कांड दैनिकी और अंतिम रिपोर्ट समर्पित नहीं किया गया है। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-वन में 31/12/23 को पत्र निर्गत किया गया था। स्मार पत्र -31/01/24 को निर्गत किया गया था। प्रतिवेदन प्रस्तुत न होने से बहुत से किशोरों का वाद लम्बित है। जो लापरवाही और कर्तव्यहीनता है और किशोर न्याय परिषद के उद्देश्यों के विपरित है। अतः संदेह 30/07/24 को उपस्थित होकर प्रतिवेदन और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

Share This News