डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने दी बधाई

औरंगाबाद से कपिल कुमार

औरंगाबाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने प्रेस बयान जारी कर भाजपा के वरिष्ठ नेता बिहार विधान परिषद के सदस्य सह बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल जी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई और शुभकामना दिया है। बधाई देते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि डॉ जायसवाल बिहार भाजपा के लगातार कोषाध्यक्ष रहे तथा सिक्किम के प्रभारी के साथ-साथ बिहार विधान परिषद में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होकर आए हैं इनका संगठनात्मक एवं राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी संगठन को मजबूती करने में बल मिलेगा। एक कर्तव्यनिष्ठ एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता को बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी एवं गृह मंत्री अमित शाह जी सहित सभी केंद्रीय नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं ।बधाई देने वाले में पूर्व जिला अध्यक्ष अधिवक्ता इंद्रदेव यादव भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण सिंह युगल किशोर सिंह रघुनाथ राम जय किशोर मिश्रा सुनील कुमार सिंह वीरेंद्र कुमार विजय प्रसाद निराला अविनाश कुमार अरविंद सिंह तीर्थ नारायण प्रसाद वैश्य संजय गुप्ता अशोक पांडे अनिल पांडे रामरूप सिंह सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल है।

Share This News