EMAA TIMES

सावन के दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, शिवालयों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

औरंगाबाद से कपिल कुमार ।

सावन के दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहीं। अहले सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते नजर आई। वहीं सभी शिवालयों में भक्ति गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय बना रहा। शहर के शाहपुर अखाड़ा स्थित शिव मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए महिलाएं व युवतियों की भीड़ दिखी। सभी ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर स्वस्थ्य जीवन का आशिर्वाद मांगा। वहीं शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपने मन्नते पूरी होने की वरदान मांगा। सभी शिवालयों में भक्ति गीतों की गुंज अहले सुबह से ही सुनाई दे रहे थे। शााहपुर ठाकुरबाड़ी स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में महंथो के साथ आचार्यो ने महाजाप की। वहीं शिवलिंग पर मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कराया गया। शाम में सभी शिव मंदिरों पर प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं मंदिर समिति के लोग श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगे रहें।

Share This News