EMAA TIMES

देव से लापता व्यक्ति का नहीं मिला सुराग, परिजनो ने पुलिस से खोजबीन का लगाई गुहार

औरंगाबाद से कपिल कुमार।

देव थाना मुख्यालय क्षेत्र के पोखरा पर निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद सेराज पिछले 23 जुलाई से लापता है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने अपने आस पड़ोस, रिश्तेदार, व जान पहचान के लोगों से भी जानकारी हासिल की लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। मोहम्मद सेराज के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहनवाज ने लिखित सनहा स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि मेरे पिता पिछले 23 जुलाई को अपने घर से टहलने के लिए निकले थे। उस समय वे ब्लू कलर का फुल पैंट एवं उजाला चेक कलर का शर्ट पहने हुए थे। जब देर रात तक घर नहीं लौटे तो हम लोग के अनेशा हुआ और खोजबीन करना शुरू कर दिए। अगले दिन सुबह भी कहीं कोई पता नहीं चला तो स्थानीय थाने में पुलिस को सूचना देते हुए मामला दर्ज करवाया। इसके सात दिन बाद भी अब तक कहीं कोई सुराग नहीं मिला है।जिससे परिजन काफी बेहाल हैं। घर वाले उनके खोजने में जुटे हैं,लेकिन अभी तक कोई आता पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस से खोजबीन करने का गुहार लगाया है। मो शाहनवाज ने गुमशुदा नाम से जगह जगह पोस्टर भी चिपकाया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज ने अपने पिता की खोजबीन का गुहार लगाया है। पोस्टर के माध्यम से लिखा है कि मोहम्मद सेराज घर देव पोखरा पर जिला औरंगाबाद के रहने वाले हैं जो कि आज 7 दिन से अपने घर नही लौटे। शर्ट और फुल पैंट पहने हुए हैं। शर्ट का रंग उजाला चेक वाला है पेट का रंग सुरमई कलर का है। जिन भाई को नजर पड़े कॉल करे।7480812159,7488170136 खोजबीन करने वाले को उचित इनाम दिया जायेगा।

Share This News