EMAA TIMES

हर घर तिरंगा फहराने के लिए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने लोगों से की अपील

औरंगाबाद से कपिल कुमार।

10 से 15 अगस्त तक घर-घर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए पूर्व सांसद सह भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह ने लोगों से अपील की। कहा कि 15 अगस्त तक अपने- अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगा मुहिम को मजबूत करें। पूर्व सांसद ने कहा कि इस अभियान का मकसद हर भारतीय को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके सभी लोगों देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को पैदा करना है। 22 जुलाई 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था। आइए उन सभी लोगों को याद करें। जिन्होंने हमारे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। आज हम उन सभी लोगों के साहस और प्रयासों को याद करते है। जिन्होंने उस समय स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का स्वप्न देखा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा मुहिम अभियान का शुरूआत किया गया हैं। 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगे का इस्तेमाल प्रोफाइल तस्वीर के तौर पर करने के लिए हर किसी को प्रेरित करना है। इस अभियान का शुरूआत किया गया है। देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक तिरंगा फहराए और हर घर तिरंगा अभियान में भाग ले।हर घर तिरंगा,हर दिल तिरंगा,हर मन तिरंगा,हर मकसद तिरंगा,हर सपना तिरंगा होना चाहिए। इस अभियान के तहत सभी घरों पर तिरंगे फहराए जाएंगे।

Share This News