EMAA TIMES

पूर्व राज्यपाल से मिलने पहुंचे फिल्म स्टार त्रिमूल व शत्रुधन सिन्हा, शत्रुध्न सिन्हा ने कहाः निखिल बाबू के परिवार से है काफी लगाव

औरंगाबाद से कपिल कुमार।

औरंगाबाद के पूर्व सांसद व केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार से मिलने फिल्मी स्टार अभिनेता त्रिमूल सिंह व कांग्रेस पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सांसद शत्रुध्न सिन्हा पहुंचे। शुक्रवार की देर शाम पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के आवास पर पहुंचकर काफी देर तक पार्टी संबंधित व अपनी निजी बातचीत की। सांसद शत्रुधन सिन्हा ने कहा कि केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार से मिलकर काफी अच्छा लगा। इनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येंद्र नारायण सिंह, बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह एवं सांसद किशोरी सिन्हा , श्यामा सिंह से मेरे परिवार से शुरू से ही पारिवारिक संबंध है। चार सितंबर को छोटे साहब का पुण्यतिथि, 10 सितंबर को सांसद श्याम सिंह का पुण्यतिथि है। इस कार्यक्रम में शत्रुधन सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। सांसद शत्रुधन सिन्हा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री छोटे साहब हम लोगों को हमेशा निखिल बाबू की तरह मानते थे। निखिल बाबू की मां किशोरी सिन्हा एक अपने परिवार की सदस्य की तरह हमेशा आदर भाव करते थे। वे अपने परिवार की तरह समझते थे। आज अभिभावक से आशीर्वाद लेने पहुंचा था। जिससे मन प्रफुल्लित हो गया।कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह लालगंज विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कुमार उर्फ पप्पू, जोगिंदर कुमार सिंह, शंभू सिंह सहित मौजूद रहे।

Share This News