EMAA TIMES

देश के 22 राज्यों में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो टीम

औरंगाबाद से कपिल कुमार ।

विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर योगदान के लिए किया गया सम्मानित, एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो का राष्ट्रीय अधिवेशन में जुटे सैकड़ों अधिकारी

शहर के एक निजी होटल में एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो का राष्ट्रीय अधिवेशन में सैकड़ो ऑफिसर्स को सम्मानित किया गया। वहीं समाजसेवा, चिकित्सा, खेल, कला और संस्कृतीक , साहित्य के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले कई गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। देश की चर्चित कथक नृत्य कलाकार प्रतीक्षा पंडित, शास्त्री नृत्य में दीपशिखा, भरतनाट्यम नृत्य में पुष्कर राज पुष्कर एवं क्रिएटिव डांस एकेडमी के बच्चों ने अधिवेशन में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई अपने बेहतर प्रदर्शन से सभी का दिल उन्होंने जीत लिया उनके प्रदर्शन के लिए इन्हें भी सम्मान पत्र तथा सम्मान प्रतीक चिन्ह से नवाजा गया। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाली संस्था एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो भारतवर्ष के लगभग 22 राज्यों में अपने सदस्यों के द्वारा जन सेवा तथा प्रशासन के सहयोगी के तौर पर अपनी सेवा दे रहा है और उत्कृष्ट सेवा देने वाले सदस्यों को राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मानित किया गया. राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचे संयुक्त निदेशक अभिजीत कुमार तथा सत्यानंद कुमार ने बताया कि राष्ट्रवाद से भरे हुए हमारे सदस्य एक और जहां प्रशासन को सहयोग देने के लिए हमेशा तत्पर होते हैं वही दूसरी और समाज मैं किसी भी तरह की जरूरत को पूरा करने के लिए सदैव खड़े होते हैं.. मुख्य राष्ट्रीय सचिव मनीष शरण ने बताया किस संस्था का विस्तार पूरे देश भर में बहुत ही तेजी के साथ हो रहा है और भविष्य में हम लोग और भी सशक्त होकर राष्ट्र को सशक्त बनाने कि अपनी मुहिम को जारी रखेंगे, इस अधिवेशन के आयोजन के संयोजक रहे राष्ट्रीय सचिव आदित्य श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन तथा ऑफिसर्स सम्मान से हमारे संस्था के सदस्यों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और हम सब और भी तीव्र गति से समाज सेवा में अपना योगदान दे पाएंगे, हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार अत्याचार जैसे अभिशाप के खिलाफ है आज के समय में भ्रष्टाचार देश के लिए कलंकित अभिशाप बन चुका है इसे खत्म करने के लिए हम सबको एकजुट होने की जरूरत है तभी एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है। मंच का संचालन राष्ट्रीय सहायक निदेशक अविनाश कुमार सिंह ने आदित्य श्रीवास्तव के साथ संयुक्त रूप से मिलकर किया और संस्था के बारे में वहां उपस्थित लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दी। राष्ट्रीय संयुक्त सचिव गोविंद सिंह ने भी बताया कि हमारी संस्था सामाजिक दृष्टिकोण से हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष उदय गुप्ता, चिकित्सक डॉ ऋत्विक सिंह, समाजसेवी सुबोध सिंह, समाजसेवी अनीता सिंह, अंजली सिंह, सुरभि कुमारी, जिला प्रभारी ओमप्रकाश, डॉ विमलेश कुमार, जिला सचिव सुमित सिंह, अनिल कुमार ,निखिल सिंह ,रणवीर सिंह, अमर कुमार, दिनेश कुमार, विवेकानंद मिश्र, अनिल कुमार, अर्जुन कुमार ,निर्भय पांडेविनोद पाण्डेय, संकर्षणानंद महाराज, अर्जुन पाठक, कौशल पाठक जापान यादव, जिला ओमप्रकाश, संतोष कुमार, निखिल सिंह अन्य कई लोग मौजूद थे।

Share This News