एमा टाइम्स
औरंगाबाद
औरंगाबाद जिले से एक दशक से निरंतर प्रकाशित होने वाली समकालीन जवाबदेही पत्रिका 2025 का निबंध विशेषांक वर्तमान परिदृश्य में औरंगाबाद जिला ही नहीं बिहार प्रांत के साथ-साथ बिहार प्रांत के बाहर भी आज राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की शोभा बढ़ा रही है। समकालीन जवाबदेही पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र द्वारा लगातार इसके साहित्यिक विस्तार में लगे हुए हैं। इस क्रम में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा विभाग के सम्मानित अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेश चंद्र जी को इस पत्रिका का निबंध विशेषांक भेंट किया गया। पत्रिका के संदर्भ में उनसे साहित्यिक विमर्श भी किया गया एवं 2026 में यात्रा वृतांत विशेषांक के प्रकाशन यज्ञ में सहयोग करने का भी आश्वासन मिला। पत्रिका पर साहित्यिक संवाद भी किया गया।इस क्रम में प्रोफेसर सुरेंद्र चंद्र जी ने कहा कि जिस प्रकार से समकालीन जवाबदेही आज निरंतर गतिशीलता के साथ प्रकाशित हो रही है।वह आने वाले भविष्य में साहित्यिक उपादान की विशेष उपमा साबित होगी।जब भी कोई शोधप्रज्ञ विद्यार्थी या फिर जिज्ञासु शिक्षार्थी अपनी जिज्ञासा को शांत करने वास्ते अवलोकन करेगा तो उसे समकालीन जवाबदेही की आवश्यकता पड़ेगी।मौके पर आशुतोष रंजन एवं अधिवक्ता हरिनाथ सिंह की गरिमामई उपस्थिति रही।




