EMAA TIMES

पोक्सो एक्ट मामले में दो गिरफ्तार, गए जेल

नवीनगर थाना की पुलिस ने पोक्सो एक्ट मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। पीएसआई सुधीर कुमार ने बताया कि सशस्त्र बलों के सहयोग से सत्तर धनाव गांव निवासी राकेश कुमार एवं रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि उक्त दोनों पर पोक्सो एक्ट का मामला नवीनगर थाने में दर्ज था। गुप्त सूचना के आधार पर दोनो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है।

Share This News