EMAA TIMES

खिरियावां मोड़ पर टेम्पो की धक्के से व्यक्ति घायल

मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावां मोड़ पर शनिवार की शाम टेम्पो के चपेट मे आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के दशवतखाप निवासी अजय कुमार सिंह उर्फ चांद खां के रूप में की गई। घायल व्यक्ति कोे ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर हालत बेहतर बताया। इस घटना में अजय सिंह का हाथ टुट गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अजय कुमार सिंह बालू का एजेंट हैं। वह अपने घर दशवतखाप से किसी काम से खिरियावां मोड़ आ रहा थे, तभी टेम्पो ने धक्का मार दिया।

Share This News