EMAA TIMES

प्रो विजय सिंह को डेहरी काॅलेज के प्राचार्य बनने पर चैहान ट्रस्ट ने जताया हर्ष ,दी बधाई

औरंगाबाद से कपिल कुमार

जवाहरलाल नेहरू काॅलेज डेहरी के प्राचार्य बनने पर प्रो विजय कुमार सिंह को सामाजिक संस्था पृथ्वीराज चैहान चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है। सदस्यों ने हर्ष जताते हुए कहा कि प्रो विजय सिंह जिले के बारुण प्रखंड के बरौली गांव के निवासी है। वे वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के प्राचीन इतिहास विभाग के प्रोफेसर रह चुके हैं। प्रो विजय कुमार सिंह ट्रस्ट के वरीय सदस्य भी हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह,उपाध्यक्ष डॉ ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह एवं डॉ संजीव रंजन,सचिव स्वर्णजीत कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह,संयोजक जगदीश सिंह,मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी,वरीय सदस्य कौशलेंद्र प्रताप नारायण सिंह,रामप्रवेश सिंह,ज्योतिर्विद शिवनारायण सिंह,चंद्रप्रकाश विकास,खैरा पंचायत के पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह,प्रमंडलीय शिक्षक संघ के नेता रामभजन सिंह,गोरखनाथ सिंह,शैलेंद्र सिंह,रविंद्र कुमार सिंह भीम सिंह,कमलेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह,सक्रिय सदस्य मनोज कुमार सिंह,चंदन सिंह चैहान,जयंत प्रकाश, डॉ ऋत्विक सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि उनके प्राचार्य बनने से ट्रस्ट का मान सम्मान बढा है। प्रोफेसर विजय कुमार सिंह कुशल अध्यापक के साथ-साथ लेखक भी हैं। हाल ही में उनकी अंग्रेजी संस्करण में प्राचीन इतिहास की एक किताब अमेरिकी प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई थी। जिसका,राज्यपाल द्वारा लोकार्पण भी किया गया था। यह औरंगाबाद जिले के लिए गौरव की बात है कि एक शिक्षाविद को या कार्यभार दिया गया है।

Share This News