EMAA TIMES

अटल जी सदियों तक भारत के आदर्श राष्ट्रपुरुष जाने जाएंगे: रविंद्र पाण्डेय

औरंगाबाद से कपिल कुमार।

चाणक्य परिषद ने धूमधाम से मनाई भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी, भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की मनी 162वीं जयंती

औरंगाबाद शहर के आई एम ए हाल में चाणक्य परिषद द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी एवं भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के 162 में जयंती समारोह के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पाण्डेय, चाणक्य परिषद के अध्यक्ष रामानुज पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि कृष्ण बल्लभ प्रसाद सिंह बबुआ जी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल शरण सिंह, लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह, संगठन के मुख्य संरक्षक भैरवनाथ पाठक, मुख्य मार्गदर्शक प्रोफेसर चंद्रशेखर पांडे, हम पार्टी के सुनील चौबे , डॉक्टर शंभू शरण सिंह, शंभू नाथ पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि रविंद्र पांडे समेत अन्य सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रविंद्र कुमार पांडे ने कहा अटल जी विश्व राजनीति के एक विलक्षण राजनेता थे। जिन्हें सदियों तक दुनिया याद रखेगी। उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया और विकास की जो धारा प्रवाहित की उस पर बढ़ते हुए आज भारत दुनिया के विकसित राष्ट्रों को टक्कर दे रहा है। हमें गर्व है कि उनके साथ उनके सानिध्य में देश की संसद में काम करने का हमें अवसर मिला। उनकी एक बात हमेशा हमें याद है कि हमारे प्रतिनिधि दिल्ली और संसद से लगाव कम रखें ज्यादा से ज्यादा लगाओ और जुड़ाव अपने क्षेत्र और जमीन से रखें। तभी वह अपने क्षेत्र का और इस देश का उत्थान कर पाएंगे। देश के लोगों के प्रति और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका गहरा लगाव था। वह जितना देश के विकास के प्रति चिंतित थे। वहीं उतना ही देश की सुरक्षा के प्रति भी चिंतित थे और यही कारण है कि उन्होंने कारगिल युद्ध में जहां पाकिस्तान को पराजित किया। वहीं देश के सारे गांव को सड़कों से जोड़ने का गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा बहाल करने का बहुत पूर्व काम किया उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर ही भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी हम सबों के लिए सदैव श्रद्धा के पात्र हैं। उन्होंने इस देश में स्वाधीनता का अलख जगाने एवं काशी विश्वविद्यालय स्थापित कर देश को ज्ञान विज्ञान और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की नींव डाली। चाणक्य परिषद ऐसे महापुरुषों की प्रत्येक वर्ष जयंती मना कर अपने महापुरुषों के मार्ग पर चलने के लिए समाज को प्रेरित करती है। यह सराहनीय कार्य है। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल शरण सिंह ने कहा चाणक्य परिषद का यह कार्यक्रम अनूठा कार्यक्रम है। जिसकी प्रतिक्षा समस्त जिले वासियों को रहती है। ऐसे दोनों महापुरुष जिन्होंने राष्ट्र के उत्थान के लिए जन-जन के उत्थान के लिए जो कार्य किए हैं उसकी जितने भी प्रशंसा की जाए वह काम है। हम लोगों को इन दोनों महापुरुषों से प्रेरणा लेकर समाज के लिए त्याग करने की और समाज के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की जरूरत है। लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने कहा की मालवीय जी विराट व्यक्तित्व के व्यक्ति थे लेकिन महात्मा गांधी भी जब राजनीति में आए तो उन्हें मालवीय जी के मार्गदर्शन में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और देश के स्वाधीनता आंदोलन को बहुत बड़ी सफलता आगे चलकर मिली अटल जी के बारे में जो भी कहा जाए कम है। हम कह सकते हैं कि अटल जी से पहले भारत की राजनीति में ऐसा व्यक्तित्व कोई नहीं आया जो प्रतिपक्ष में रहते हुए भी देश के मान सम्मान के लिए सदैव खड़ा रहने का काम किया। उन्होंने सत्ता में रहकर देश के राजनीति को और देश की विकास को नई दिशा और नई परिभाषा देने का काम किया ।उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर ही भारत के अंदर भारत को अखंड भारत और विकसित भारत बनाया जा सकता है। कृष्ण बल्लभ प्रसाद सिंह बाबुआ जी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं । जो अटल जी के नेतृत्व में हमें कार्य करने का अवसर मिला और आज भी हम ही नहीं हमारे जैसे देश के लाखों कार्यकर्ता उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। राजनीति सत्ता का सुख भोगने का नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा करने का माध्यम है। संगठन के अध्यक्ष रामानुज पाण्डेय ने कहा कि आज संपूर्ण देश को अटल जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर अटल जी को स्मरण कर रहा है। उन्हें स्मरण करने का यह पावन पर्व है । अटल जी ने अपना संपूर्ण जीवन भारत माता को परम वैभव के शिखर पर स्थापित करने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने पहले जनसंघ की और बाद में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की। उन्होंने जनसंघ को जब देश में लोकतंत्र समाप्त हो रहा था। उसे समय आपातकाल में लोकतंत्र को बचाने के लिए अपना संगठन का हों कर दिया और जब लगा कि देश की राजनीति दिशाहीन हो रही है। तो उन्होंने अरब सागर के तट पर खड़ा होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था। अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा कमल खिलेगा भारत के राजनीति में मिथक बन चुका था कि कांग्रेस के अलावा इस देश में कोई और सरकार कार्यकाल पूरा नहीं कर सकती लेकिन अटल जी ने उसे मिथक को तोड़ा और गठबंधन की सरकार का कार्यकाल पूरा कर उन्होंने देश की राजनीति को एक नई दिशा दिया और देश से कांग्रेस की राजनीति को उन्होंने हिला दिया। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी जैसा नाम वैसा उनका व्यक्तित्व एक माह मानव थे। देश के स्वाधीनता से लेकर देश को बढ़ाने तक उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जिस निष्ठा और ईमानदारी के साथ जीया उनकी सरलता और सादगी भरा जीवन उनकी विद्वत से परिपूर्ण जीवन हम सबों के लिए आदर्श है और उन्हीं के मार्ग पर चलकर हम भारत को फिर से विश्व गुरु के स्थान पर स्थापित कर सकते हैं। समाज इन दोनों महापुरुषों को अपना आदर्श सम्मान कर उनके बताए हुए मार्ग पर समाज को चलने के लिए प्रेरित करने का काम करें। रामानुज पाण्डेय ने कहा की औरंगाबाद में चंद्रवरदाई की मूर्ति को स्थापित कर गोपाल शरण सिंह जी ने एक आदर्श प्रस्तुत किया है। जातिवाद के इस दौर में जब सारे राजनीतिक दल और सारे सामाजिक संगठन अपने-अपने जाति के महापुरुषों की मूर्तियां और स्मारक बनाने में रुचि रखते हैं। ऐसे में इन्होंने महायोद्धा महाकवि चंद्रवरदाई जी की मूर्ति को औरंगाबाद में स्थापित कर देश और प्रदेश में एक नया संदेश देने का काम किया ह। और हम कह सकते हैं कि उन्होंने समाज को सम्मानित करने का भी काम किया है । हम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे ने कहा कि हम सभी को दोनों महापुरुषों के बताए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है। हम सभी इस समाज को जागृत करने वाले समाज से आते हैं ।हमें अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने कहा कि जैसे अटल जी और मालवीय जी ने देश के लिए त्याग किया और समाज को दिशा देने का कार्य किया हमे भी उसी प्रकार से समाज में हर भेदभाव से ऊपर कार्य करने की जरूरत है। कार्यक्रम को मुख्य संरक्षक भैरवनाथ पाठक मुख्य मार्गदर्शक प्रोफेसर चंद्रशेखर पांडे पुरुषोत्तम चौबे ,ज्योतिर्विद शिव नारायण सिंह,शंभू नाथ पाण्डेय ने कहा कि जिले में कोई भी मेधावी छात्र शिक्षा का अभाव में नहीं रहेगा डॉक्टर शंभू शरण सिंह कि हमारी संस्था गरीब विद्यार्थियों को हर सुविधा प्रदान करेगी इंजीनियर शशिकांत ओझा ने संस्कृत की पढ़ाई शुरू करने की घोषणा किया डॉक्टर ऋतिक सुशील पांडे ब्रजेश दुबे ,योगेंद्र दुबे, नरेश पांडे ,कमल किशोर पांडे, अरुण पांडे, विभांशु मिश्रा, मुकेश मिश्रा, चिंटू मिश्रा, वीरेंद्र दुबे ,अमरेंद्र पांडे ,रामानुज पांडे भारती भूषण,,विपुल कुमार, ने संबोधित किया और इन सभी को द्वारा समाज में किया जा रहे विशेष कार्यों के लिए इन्हें सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रामानुज पांडे ने किया एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने किया।

Share This News