पिछले 9 सालों से गरीब बच्चियों की आर्यन महाजन नाट्य परिषद करा रही निशुल्क विवाह
औरंगाबाद से कपिल कुमार।
औरंगाबाद के एक ऐसे सामाजिक संस्था जो हर गरीबों की उत्थान के लिए सोचती है, चाहे गरीब घर में जन्म ली बेटियों की शादी करना हो या फिर किसी भी दुख में कमियां खल रही हो। वैसे जरूरतमंद लोगों के लिए आर्यन महाजन नाट्य परिषद के नाम से संचालित यह संस्था सालों भर 24 घंटे सबके साथ रहती है। इसी संस्था के बैनर तले बुधवार को शहर के गांधी मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर 9 वां निशुल्क विवाह का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्व एमएलसी राजन सिंह, समाजसेवी लोजपा नेता डॉ प्रकाश चंद्रा, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, रेड क्रॉस चेयरमैन सतीश कुमार सिंह समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस विवाह मंडप के माध्यम से 19 जोड़े दूल्हा दुल्हन की शादियां एक बेमिसाल ढंग से बड़े पैमाने पर कराया गया। वर वधु पक्ष से दर्जनों लोग पहुंचे। वहीं आशीर्वाद देने कई पदाधिकारी, समाजसेवी, नेता भी नवदंपति युगल जोड़ियां की जीवन में खुशहाली रहने की शुभकामनाएं दी। संस्था के अध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि हमारे पूर्वजों द्वारा महाजन नाट्य परिषद के नाम से यह संस्था संचालित थी। लेकिन 21 वर्ष पहले इसे आर्यन महाजन नाट्य परिषद का नामकरण किया गया।आर्यन महाजन नाट्य परिषद आज हर क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर रही है। जिससे हर वर्ग के लोगों को उत्थान हो। प्रत्येक वर्ष गरीब बच्चियों की निशुल्क विवाह कर रही है। वही पूरे वर्ष गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को ब्लड डोनेट करती है। एवं ठंडे के दिनों में कंबल वितरण, दुर्गा पूजा के दौरान शहर को आकर्षक तरीके से साज सजावट एवं छठ पर्व के दौरान जरूरतमंद श्रद्धालुओं के बीच शुभ दौरा एवं फलों का वितरण भी कराती है। उन्होंने कहा कि इस बार का 9 वां सामूहिक निशुल्क विवाह का आयोजन किया गया है। जिसमें 21 जोड़े दूल्हा दुल्हन को शामिल किया गया था लेकिन मंच पर 19 जोड़े 9 दंपति युवाल जोड़ियां की शादियां धूमधाम से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंत्रोच्चारण के साथ विद्वानों द्वारा कराया गया। एक साथ जब दूल्हे दुल्हन मंच पर पहुंची तो इस मांगलिक दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में बाराती सराती बनकर पहुंच गए। सभी ने दूल्हे दुल्हन को जीवन में खुशहाली रहने के साथ-साथ खूब तरक्की करने की कामना की।इन दूल्हे को इन दुल्हन के साथ हुआ विवाहरफीगंज के बौर गांव निवासी कुंज बिहारी राम की पुत्री सुषमा भारती की विवाह कोठिया निवासी रविन्द्र चंद्रवंशी के बेटे विवेक के साथ हुआ। इनके अलावे पौथू बेरी की दीनानाथ पासवान की बेटी सुमन कुमारी की देव के चांदपुर गांव निवासी बिपिन पासवान के बेटे सोनु कुमार के साथ। सुंदरगंज अमौना गांव के शीला कुमारी की शादी रामचंद्र नगर फेसर के लाजय राम के साथ, बस पड़ाव गांधी मैदान की सुषमा कुमारी की गया परैया चंदौली के प्रवीण कुमार के साथ, महदीपुर की राधा कुमारी की चंदौली के चिंटू कुमार के साथ, ढोंगरा चंदौत की पूजा कुमारी की शादी संडा मटपा के जितेंद्र कुमार के साथ, तेंदुआ गणपत की ममता कुमारी की शादी पडरावा के मिथुन कुमार के साथ, फ़ेसर की बैजन्ती कुमारी की विशुनपुर के रामदयाल कुमार के साथ, हजारी कर्मा की संध्या कुमारी की मंजूराही के बिट्टू कुमार के साथ, गांधी मैदान की काजल कुमारी की बिहारी बिगहा के गोविंद भुईयां के साथ, बस पड़ाव की सुमन कुमारी की शादी मंझार के विश्वजीत कुमार के साथ, बेहरीखाप की पार्वती कुमारी की कर्मा बसंतपुर के रमेश कुमार के साथ, झारखंड के बसरी की शारदा कुमारी की शादी सतर निवासी दीपनारायण कुमार के साथ, सिमरी की अंजनी कुमारी की शादी मानिकपुर के सूरज कुमार के साथ, मथुरापुर की कौशल्या कुमारी की शादी घेजना निवासी अमरेश कुमार के साथ, मंझौली की शिला कुमारी की शादी झारखण्ड के गाराचक निवासी अजय कुमार के साथ, कर्मडीह की कविता कुमारी की शादी बारुण के जयमल कुमार के साथ, चापुक की सोनम कुमारी की शादी बड़वा बसंतपुर निवासी शंभू कुमार के साथ एवं महशू की आरती कुमारी की शादी रफीगंज के गोराडीहा निवासी चंदन कुमार के साथ संपन्न हुआ। दोनों नव युगल दंपति एक साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई।