पोइवां पैक्स के कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव संपन्न

औरंगाबाद से कपिल कुमार।

औरंगाबाद पोईवा पैक्स कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव पिछले दिन संपन्न हो गए। इस चुनाव में अलग-अलग केटेगिरी से दर्जनों उम्मीदवार शामिल रहे। बता दे की कुछ दिन पहले पैक्स अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुई था। कार्यकारी सदस्यों की चुनाव किसी कारणवश नहीं हो पाया था, जो बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से जिला प्रशासन की निगरानी में मतदान संपन्न हुआ। सामान्य केटेगरी से कुल 9 उम्मीदवार शामिल थे। जिसमें अंजना देवी, गजेंद्र कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, वैजयंती देवी,रविंद्र कुमार सिंह,रणधीर कुमार सिंह , राहुल किशोर, रूबी देवी एवं सत्यजीत सिंह थे।

वही अति पिछड़ा कैटेगरी में कुल चार कार्यकारिणी सदस्य थे।

जिसमें कमलेश प्रजापति, मनोरमा देवी,लक्ष्मी देवी एवं सुखदेव नोनिया थे।पिछड़ा वर्ग से चार कार्यकारिणी सदस्यों में जनेश्वर मेहता,पनवा देवी, मनोरखी देवी, होरील यादव थे।अनुसूचित जाति से चार कार्यकारी सदस्यों में कांति देवी, बिंदा देवी, रणधीर राम एवं सत्येंद्र पासवान थे।लगातार कौशलेंद्र प्रताप नारायण सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की पैक्स चुनाव पिछले महीने ही संपन्न हुआ था। जिसमें कौशलेंद्र प्रताप नारायण सिंह ने राजेश सिंह पंकज को मात देते हुए पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की थी।

Share This News