EMAA TIMES

लापता युवक का नहीं मिला सुराग, परिजन जुटे खोजबीन में

औरंगाबाद शहर के वार्ड नंबर 27 स्थित शाहपुर अखाड़ा निवासी स्व. दशरथ प्रसाद गुप्ता के 14 वर्षीय पुत्र सुरज कुमार शनिवार से लापता है। इसकी खोजबीन में परिजन जुटे हुए हैं। रविवार को लापता सूरज के भाई शिवा कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर उसके भाई घर पर ही था। दोपहर में सभी लोग सोये हुए थे, तभी अचानक घर से निकल गया। रविवार की शाम तक कहीं कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने थाने में अब तक आवेदन नहीं दिया है। बताया कि एक दिन खोजने में जुटे हुए थें। रविवार की शाम नगर थाना में सनहा दर्ज करा खोजबीन की गुहार लगाया है। परिजनों ने बताया कि सूरज की खोजबीन आस-पाड़ोस से लेकर रिश्तेदारों समेत कई जगहों पर की गई, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है।

Share This News