EMAA TIMES

नवमी पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में की पूजा पाठ, अहले सुबह से ही लगी रही भीड़

चैत्र नवरात्र के नवें दिन बुधवार को शहर से लेकर गांव तक मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भीड़ उमड़ी। शहर के शाहपुर धर्मशाला रोड स्थित दुर्गा मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुचने लगे थे। सात बजे के बाद काफी भीड़ हो गयी। वहीं शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर समेत अन्य देवी देवताओं की मंदिरों में महिला पुरूष श्रद्धालु पहुंचे और अपनी मन्नते पूरी करने के लिए भगवान से अराधना की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं की उत्साह रही। नवरात्र के नौंवे दिन नवमी का विषेश तरीके से पूजा पाठ की गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी चहल पहल रही। वहीं कई जगहों पर मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन कर एकता का मिसाल देते हैं। शस्त्रों का पूजन भी किया जाता है।

Share This News