EMAA TIMES

कल औरंगाबाद में आएंगे भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह, देव सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पहुंचेंगे शहर, करेंगे प्रतिमाओं पर माल्यार्पण

कल यानी रविवार को भोजपुरी के सुपर स्टार गायक अभिनेता पावर स्टार पवन सिंह औरंगाबाद आएंगे। सबसे पहले औरंगाबाद के भगवान भास्कर की नगरी देव में पहुंचेंगे और दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद औरंगाबाद शहर में आगमन होगा। सबसे पहले औरंगाबाद शहर के वीर लोरिक चौक फार्म पर पहुंचेंगे।जहां वीर लोरिक जी का माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद पुरानी जीटी रोड होते हुए रमेश चौक व समाहरणालय के समीप पहुंचेंगे। यहां भी विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों व प्रबुद्ध लोगों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। बता दे की भोजपुरी जगत के पावर स्टार पवन सिंह भगवान भास्कर के नगरी देव में पहुंचेंगे और भगवान सूर्य से आराधना कर जिले में शांति व्यवस्था के साथ साथ सुख समृद्धि का कामना करेंगे। पवन सिंह आने से पहले जिला प्रशासन से अनुमति भी प्राप्त कर लिए है।

Share This News