EMAA TIMES

BULBUL SINGH/Kapil Kumar

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चरण के बच्चों को किया गया सम्मानित

दीक्षांत समारोह में शामिल हुए बच्चो के साथ अभिभावक नवीनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय चरण में बुधवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर दीक्षांत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ने की। मंच का संचालन शिक्षक सुनील कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय […]

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चरण के बच्चों को किया गया सम्मानित Read More »

शाहपुर अभ्यास मध्य विद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन, बेहतर प्रदर्शन वाले बच्चो को मिला पुरस्कार

बच्चो ने दिखाया अपना प्रतिभा का दमखम बच्चों को नई उड़ान देने के लिए किया गया सम्मानित शहर के शाहपुर मुहल्ले स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय में बुधवार को एक समारोह आयोजित कर दीक्षांत समारोह मनायी गई। इस मौके पर सैकड़ों बच्चे व दर्जनों अभिभावक भी शामिल हुए। समारोह का उद‌घाटन प्रधानाध्यापक रामकुमार राम व शिक्षक

शाहपुर अभ्यास मध्य विद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन, बेहतर प्रदर्शन वाले बच्चो को मिला पुरस्कार Read More »

एसपी के नेतृत्व में शहर में निकाली गई फ्लैग मार्च, कहा शांतिपूर्ण तरीके से निक्षप्षता के साथ चुनाव सम्पन्न कराना जिम्मेदारी

बुधवार को पुलिस एसपी स्वप्न जी मेश्राम के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र में ईद उल फितर, रामनवमी को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने व लोकसभा चुनाव-2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करने हेतु फ्लैग मार्च किया गया। एसपी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में पूरी तरह निक्षप्षता व शांतिपूर्ण तरीके से अपना

एसपी के नेतृत्व में शहर में निकाली गई फ्लैग मार्च, कहा शांतिपूर्ण तरीके से निक्षप्षता के साथ चुनाव सम्पन्न कराना जिम्मेदारी Read More »

लोकसभा में जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एरका चेक पोस्ट जांच के दौरान वाहन से साढ़े 9 लाख रुपए जब्त

वाहन जांच के क्रम में पुलिस को मिली सफलता, एक्सयूवी कार से ले जाया जा रहा था रूपए औरंगाबाद कपिल कुमार औरंगाबाद जिला पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न चौक चौराहों पर लगाए गए छापेमारी अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता मिली है। बुधवार की देर शाम अंबा थाना क्षेत्र के एरका चेक

लोकसभा में जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एरका चेक पोस्ट जांच के दौरान वाहन से साढ़े 9 लाख रुपए जब्त Read More »

अजरकवे हसौली में दीक्षांत समारोह पर बच्चे दिखे उत्साहित, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित

अनुशासन व उपस्थिति में बेहतर अंक लाने वाले बच्चों को मिला सम्मान पूरे राज्य में पहली बार मनाया गया दीक्षांत समारोह सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय अजरकवे हसौली में बुधवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस मौके पर शिक्षकों के अलावे भारी संख्या में बच्चे व उनके अभिभावक भी शामिल

अजरकवे हसौली में दीक्षांत समारोह पर बच्चे दिखे उत्साहित, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित Read More »

चौधरी नगर में पांच दिवसीय देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू, जलभरी यात्रा में शामिल हुए सैकड़ो श्रद्धालु

भक्तिमय हुआ इलाका, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल  औरंगाबाद कपिल कुमार शहर के बिराटपुर चौधरी नगर मुहल्ले में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर जलभरी यात्रा के साथ पांच दिवसीय महायज्ञ की शुरूआत की गई। जलभरी यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान सत्यचंडी पाठ का भी आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य दयानन्द्र शास्त्री मानस कथा वाचक भास्कर बाबा विहत ने मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभी की। यज्ञमंडप से निकली कलश यात्रा अदरी सूर्य मंदिर घाट पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने जलभरी की। आयोजकों ने बताया कि इस महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। सभी लोग आस्था के साथ पूजा अर्चना व प्रभात फेरी में जुटे हैं। सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के अंतिम दिन 16 अप्रैल को भव्य भंडारा  का आयोजन किया गया जायेगा। इस मौके पर अध्यक्ष दुर्गेश पासवान, सचिव भीम चौधरी, बसंत चौधरी, सीता, सुमन चौधरी, सुरेश पाल, किशोर प्रसाद सिंह, सुदामा गुप्ता, सत्येंद्र मेहता, राजेश कुमार चौधरी, दिलीप चौधरी ,राजेश माली एवं अन्य लोग शामिल रहें। 

चौधरी नगर में पांच दिवसीय देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू, जलभरी यात्रा में शामिल हुए सैकड़ो श्रद्धालु Read More »

शराब निर्माण कर रहे कारोंबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब के साथ उपकरण जब्त, भट्ठी ध्वस्त

उपहारा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव स्थित आहार के समीप शराब निर्माण करने के मामले में एक करोबारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान लोदीपुर गांव निवासी राजेन्द्र पासवान के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गई है। इस दौरान पुलिस ने शराब बनाने वाले उपकरण को भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव के आहर के समीप अवैध तरीके से शराब का निर्माण किया जा रहा है। जब पुलिस ने अचानक घेराबंदी करते हुए पहुंची तो मौके पर कारोबारी समेत शराब निर्माण के सारे उपकरण को जब्त करते हुए बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने 15 लीटर देशी शराब के साथ लगभग 100 किलो जावा महुआ बरामद करते हुए विनष्ट कर दिया गया। उक्त जगह से एक गैस सिलेंडर, एक चूल्हा एवं एल्युमिनियम का एक तसला भी बरामद किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान लोदीपुर गांव निवासी राजेन्द्र पासवान के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। जिसे सोमवार को जेल भेज दिया गया है।

शराब निर्माण कर रहे कारोंबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब के साथ उपकरण जब्त, भट्ठी ध्वस्त Read More »

अवैध खनन व ओवरलोडिंग मामले में पुलिस ने चार ट्रैक्टर किया जब्त, दो गिरफ्तार

अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ विभिन्न थाना पुलिस द्वारा चलाये गये छापेमारी अभियान में खुदवां व गोह थाना की पुलिस ने कुल ट्रैक्टर जब्त किया है। खुदवां थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव में पुनपुन नदी से अवैध बालू की निकासी की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घेराबंदी कर छापेमारी की तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए फोर्स कंपनी के ट्रैक्टर को किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर  रही है। वहीं गोह थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के नगाईन मोड़ के समीप से अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त किया है। साथ ही दो चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि अवैध बालू खनन की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। नगाईन मोड़ से तीन अवैध बालू लदा सोनालिका ट्रैक्टर जब्त किया गया। साथ ही दो ट्रैक्टर चालक को भी हिरासत में लग गई है। जबकि एक चालक भागने में सफल रहा। गिरफ्तार चालक की पहचान नवादा गांव निवासी लालदेव पंडित के पुत्र श्रीकांत कुमार व दाउदनगर थाना क्षेत्र के नोनार दोना गांव निवासी राजकुमार के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा जब्त सभी ट्रैक्टर के चालक व मालिक के विरुद्ध अवैध खनन के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अवैध खनन व ओवरलोडिंग मामले में पुलिस ने चार ट्रैक्टर किया जब्त, दो गिरफ्तार Read More »

भगवान श्री राम को बाल्यकाल में माता कैकेई ने ही सिखाई थी धनुर्विद्या, पुस्तक का हुआ लोकार्पण

शहर के ब्लॉक मोड़ स्थित पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रांगण में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के बैनर तले एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रताप नारायण सिंह रचित खंडकाव्य कैकेई का लोकार्पण किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ने किया, जबकि संचालन कवि नागेंद्र प्रसाद केसरी ने

भगवान श्री राम को बाल्यकाल में माता कैकेई ने ही सिखाई थी धनुर्विद्या, पुस्तक का हुआ लोकार्पण Read More »

एक तरफ राष्ट्रवाद तो दूसरे तरफ हो रहा परिवारवाद

त्रिस्तरीय बैठक में जुटे जिप सदस्य समेत मुखिया, वार्ड Aurangabad Kapil Kumar लोकसभा चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है। रविवार को शहर के बंधन रिसॉर्ट में भाजपा का त्रिस्तरीय बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एमएलसी दिलीप कुमार सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने की। इस मौके पर जिले के तमाम पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जिला पार्षद समेत मुखिया, वार्ड सदस्य, पंच-सरपंच भी मौजूद रहें। इस बैठक काे संबोिधत करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि 19 अप्रैल को लोकतंत्र का महापर्व है। आपसभी अपने-अपने मन से ईमानदारी पूर्वक विकास कार्य करने वाले प्रत्याशी को वोट करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान आप सब वैसे प्रत्याशी को वोट करेंगे जो देश के विकास में एक-एक कार्य कर रहा हो। एक तरफ देश के लिए राष्ट्र निर्माण की भूमिका में कार्य हो रहा है तो दूसरे तरफ सिर्फ परिवारवाद हो रहा है। अब आप सभी को चुनना है कि किसे चुने एक-एक जनता का कल्याण हो। एनडीए से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री गरीबों के लिए अनेकों योजनाएं चला रहे हैं। कोरोना काल में हर गरीबों को ध्यान में रखा। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को राशन देकर पोषित किया। पूरा देश भाजपा की लहर में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल से सभी अवगत है। बस देशवासियों का एक ही चेहरा दिखता है वह हैं नरेन्द्र मोदी। जिस तरह से भाजपा अपनी मजबूति के साथ खड़ा है उससे पहले ही अनुमान लग चुका है िक पूर्ण बहुमत से जीत होगा। सांसद ने डीजीटल इंडिया के साथ, गरीब, महिला, युवा, किसान की भी कल्याण की है। इस मौके पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य कामेश्वर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव समेत िजला पार्षद, मुखिया, वार्ड सदस्य एवं पंच-सरपंच शामिल रहें।

एक तरफ राष्ट्रवाद तो दूसरे तरफ हो रहा परिवारवाद Read More »