EMAA TIMES

उतर प्रदेश में मां बहन के साथ गलत व्यवहार करने वाले को क्या होता है हश्र सबको पता है: योगी, अपराधी तख्ती लगाकर न्याय की मांगते हैं भीख

औरंगाबाद में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाषण सुनने पंहुचे एनडीए के लाखो कार्यकर्ता

कहां अपराधियों को किसी भी हाल में नहीं बक्से पुलिस पदाधिकारी

औरंगाबाद कपिल कुमार

औरंगाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ। लगभग 12:30 बजे औरंगाबाद शहर के बाईपास से सटे रतनूवा मैदान में योगी आदित्यनाथ जी का हेलीकॉप्टर लैंड किया। योगी आदित्यनाथ ने 01 बजे से डेढ़ बजे तक लोगो को सम्बोधित किया। लगभाग आधे घंटे की भाषण सुन पूरा सभा स्थल भगवामय दिखा। आम जनता ने कहा कि बिहार में योगी जैसे मुख्य्मंत्री की जरुरत है। इसके बाद जय श्री राम के नारों से एनडीए कार्यकर्ताओं का गुंजयमान हो गया। जैसे ही योगी आदित्यनाथ जी औरंगाबाद पहुंचे पूरे जिले से हजारों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित हुए। योगी आदित्यनाथ जी का शानदार भाषण सुनने के लिए आज पड़ोस के काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। योगी आदित्यनाथ जी ने कानून व्यवस्था की बात कही कहा कि कानून को जो धजिया उड़ाएगा उसे किसी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। जो भी अपराध करने के लिए सोचेंगे उससे पहले प्रशासन उसे निपटा देगा। जिस तरह से उत्तर प्रदेश में अपराधियों का मनोबल बढ़ा था और मेरे कार्यकाल में शून्य के बराबर हो गया। उसी तरह अन्य राज्यों में भी अगर अपराध पर नियंत्रण हुआ तो हमारा देश अपराध मुक्त हो जाएगा। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में देश का चौतरफा विकास हो रहा है। डिजिटल इंडिया बन चुका है। अपराध पर लगाम लगा है।जो भी घोटालेबाज थे वह जेल के अंदर कैद हैं। नरेंद्र मोदी की सरकार में कैसा भी खूंखार बदमाश अपराधी क्यों ना हो वह छोटे से भी अपराध करने से पहले 100 बार सोचेंगे। अपराध करने के बाद अपराधियों की क्या सजा होती है। यह सब अपराध किस्म के लोग जान चुके हैं। उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर कैसे लगाम कसना है, यह सब हमें पूरी तरह मालूम है। किस तरह कौन सा बड़ा अपराधी कानून के शिकंजे में कैसे आएगा उसकी पूरी नसल मुझे पता है। इस बार लोकसभा में एनडीए की जीत सुनिश्चित है।

Share This News