EMAA TIMES

पुलिस गाड़ी में कंटेनर ने मारी टक्कर, पुलिस पदाधिकारी समेत चार जवान घायल

टक्कर के बाद वाहन लेकर फरार हो गया कंटेनर चालक, नही पकड़ पाई पुलिस

मंगलवार की रात बारूण थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के समपी गश्ती कर रही पुलिस वाहन में एक कंनेटर ने टक्कर मार दी। जिससे पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस जवान जख्मी हो गये। जख्मी में एएसआई परमानंद यादव, होमगार्ड जवान मधुरेन्द्र कुमार सिंह, रविंद्र शर्मा, सुरेंद्र यादव व चालक अश्विन कुमार सिंह शामिल है। सभी को स्थानीय लोगों के प्रयास से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बारूण ले जाया गया। जहां डयूटी पर कार्यरत चिकित्सकों ने इलाज किया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी पुलिस कर्मी की हालात ठीक है। आंशिक रूप से चोटे आयी थी, जिसका ट्रीटमेंट कर दिया गया। थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि मंगलवार की रात एनएच 19 पर पुलिस पदाधिकारी अपने अन्य जवानों के साथ हाइवे गश्ती कर रहे थे। तभी रात 12 बजे के करीब रिलायंस पेट्रोल व पुनपुन नदी के पीछे से एक अज्ञात कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पुलिस का सरकारी गाड़ी बोलेरो नम्बर BR01PM1937 दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उस पर सवार पुलिस पदाधिकारी समेत चार लोग घायल हो गए। इधर टक्कर मारने के बाद कंटेनर भागने में सफल रहा।

Share This News